{"_id":"5c8fdfd0bdec223c99275019","slug":"161552932816-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीपुर पुलिस ने किया वाहन चोर गैंग का भंड़ाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रानीपुर पुलिस ने किया वाहन चोर गैंग का भंड़ाफोड़
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
रानीपुर पुलिस ने वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और दो मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद हुए हैं। भेल एवं सिडकुल क्षेत्र से यह मोटरसाइकिलें चोरी की गई थी।
कोतवाली ज्वालापुर कैंपस में जानकारी देते हुए एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि रानीपुर पुलिस ने रविवार की शाम शिवालिक नगर क्षेत्र में दो अलग अलग मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को पकड़ा। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में युवकों ने कबूला कि उन्होंने भेल और सिडकुल क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी की है। एक नाबालिग की मदद से तीन मोटरसाइकिल मैकेनिक शहजाद को बेच दी थी। जिसकी एवज में दो हजार रुपये प्रति मोटरसाइकिल के हिसाब से मिले थे। एसएसपी ने बताया कि एक मोटरसाइकिल सही सलामत मिल गई जबकि दो मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद हुए है। मोटरसाइकिल बेचने में भूमिका निभाने वाले नाबालिग को एक हजार की कमीशन मिलती थी। बताया कि चोरों के नाम संयम पुत्र सीताराम निवासी सिकोला चौक फिरेडियान, अमन पुत्र शशि वर्मा निवासी नीलखुदाना, सन्नी पुत्र सोमदत्त निवासी नीलखुदाना एवं मैकेनिक शहजाद पुत्र शाहिद हसन निवासी मोहल्ला पांवधोई है। बताया कि संयम पूर्व में भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है और पिता के साथ बढ़ई का कार्य कर रहा था। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट, गैस प्लांट चौकी प्रभारी सत्यनेंद्र नेगी शामिल रहे।