{"_id":"5b3e4f264f1c1b07278b4b73","slug":"161530810150-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाचा-चचेरे भाई पर छेड़छाड़ का आरोप, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ाचा-चचेरे भाई पर छेड़छाड़ का आरोप, हंगामा
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर में एक युवती ने अपने चाचा और चचेरे भाई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। हालांकि जांच में मामला संपत्ति विवाद का निकलकर आया। घंटों तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर घर वापस भेजा।
क्षेत्र के संगीता टाकीज के पास रहने वाले एक बुजुर्ग के दो बेटे हैं। बुजुर्ग ने अपने बड़े बेटे के बेटे के नाम एक हिस्से की वसीयत की हुई है तो दूसरा हिस्सा छोटे बेटे के नाम पर है। यह बात बड़े बेटे एवं उसकी बेटी को अखरती रहती है। रोजाना उनका इस मामले में विवाद होता रहता है। इसके चलते ही युवती ने अपने चाचा एवं चचेरे भाई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जब दोनों पक्ष को कोतवाली बुलाया तब हकीकत सामने आई। दरअसल, युवती का एक भाई दूसरे शहर में नौकरी करता है। उसके पैदा होने के दौरान मां की मौत हो गई थी इसलिए पिता ने उससे मुंह मोड़ लिया था। उसकी परवरिश बुआ ने की थी।
विज्ञापन
बेटे की इस हरकत से नाराज बुजुर्ग ने संपत्ति का हिस्सा उसे देने की बजाय पोते के नाम कर दिया था। पुलिस की मौजूदगी में बुुजुर्ग ने बेटे एवं पोती के नाम संपत्ति करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर वापस भेजा। एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि संपत्ति विवाद से जुड़ा था।