फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   फरार होटल मैनेजर की तलाश में बहादराबाद पुलिस के छापे

फरार होटल मैनेजर की तलाश में बहादराबाद पुलिस के छापे

Tue, 06 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
फरार होटल मैनेजर की तलाश में बहादराबाद पुलिस के छापे
ब्यूरो अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

सेक्स रैकेट प्रकरण में फरार चल रहे होटल ड्रीमलैंड के मैनेजर की तलाश में बहादराबाद पुलिस ने सोमवार को छापे मारे, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। अब स्थानीय पुलिस फरार चल रहे रैकेट संचालिका के मुख्य सहयोगी एवं होटल मैनेजर के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई अमल में लाने की तैयारी कर रही है।

तीन दिन पूर्व मानव तस्करी निरोधक दस्ते ने भेल तिराहे के पास बने होटल ड्रीमलैंड में छापामारी की थी। दस्ते के हत्थे दिल्ली की एक कॉलगर्ल एवं तीन ग्राहक चढ़े थे। कॉलगर्ल से हुई पूछताछ में सामने आया था कि सिडकुल की महादेवपुरम कालोनी निवासी दीपिका उर्फ अंजलि ही रैकेट संचालिका है। वहीं आदित्य शर्मा नाम का व्यक्ति उसका मुख्य सहयोगी है। पुलिस टीम ने इसके बाद रैकेट संचालिका के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से दिल्ली की एक अन्य कॉलगर्ल भी मिली थी। इस दौरान रैकेट संचालिका का मुख्य सहयोगी रविकांत उर्फ आदित्य शर्मा पकड़ में नहीं आ पाया था। उस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में दो होटल मैनेजर अमित शर्मा निवासी ऋषिकुल नई बस्ती एवं विनोद चंद्र निवासी नारायणबगड़ चमोली को भी नामजद किया था। रविवार को पुलिस ने एक होटल मैनेजर अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था जबकि दूसरा मैनेजर दिनेश एवं रैकेट संचालिका का सहयोगी आदित्य शर्मा अभी भी पकड़ से बाहर चल रहे है। एसओ बहादराबाद दीपक कठैत ने बताया कि होटल मैनेजर की तलाश में पुलिस टीम ने कई जगह दबिश दी, लेकिन उसका अता पता नहीं चल सका। उसकी तलाश कर रहे हैं। दूसरे आरोपी आदित्य शर्मा की भी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed