फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   किन्नर की संपति हड़पने के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

किन्नर की संपति हड़पने के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Jun 2018 11:03 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
किन्नर की संपति हड़पने के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। किन्नर रीना उर्फ गुर्जरी की संपत्ति हथियाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य कर्ताधर्ता नवाब अब्बासी पुत्र इंतजार निवासी लोधामंडी को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर उसे खरी- खरी सुनाई।
आठ मई को लोधामंडी की रहने वाली किन्नर रीना गुर्जरी ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी संपत्ति का एक हिबानामा नवाब अब्बासी के नाम खुर्शीदा पत्नी मोहसीन निवासी गांव बेगराजपुर थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर ने किया हुआ है। उसके आधार पर ही नवाब अब्बासी ने खुर्शीदा से अपने नाम बैनामा भी करा लिया था। आरोप था कि पीठ बाजार में अपने तीन- चार साथियों के साथ सरेराह मिले नवाब अब्बासी ने उसे जबरन मकान खाली करने की धमकी भी दी थी। आरोप था कि आरोपी किन्नरों को ब्लैकमेल एवं परेशान कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देता था।
विज्ञापन

पुलिस ने नवाब अब्बासी, खुर्शीदा एवं चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार सुबह आरोपी के गिरफ्तार होने की सूचना मिलने पर किन्नर मोनिका उर्फ करीना, रीना गुर्जरी समेत कई किन्नर कोतवाली पहुंच गए और आरोपी को खरी- खोटी सुनाई। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें शांत कराया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed