{"_id":"5ab28b584f1c1bbd758b6ab2","slug":"11521650520-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चेकिंग के दौरान दो मादक तस्कर गिरफ्तार, एक किलो चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चेकिंग के दौरान दो मादक तस्कर गिरफ्तार, एक किलो चरस बरामद
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
पुलिस ने धारीवाला के निकट चेकिंग के दौरान दो चरस तस्करों को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करों से बरामद चरस की कीमत 25 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
लक्सर के सीओ लक्सर चंदन सिंह बिष्ट ने पत्रकार वार्ता में बताया कि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महेंद्र व रवि निवासी धारीवाला को पकड़ा है। तलाशी के दौरान महेंद्र से छह सौ ग्राम व रवि से चार सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। दोनों तस्करों ने बताया कि वे काफी समय से पहाड़ी इलाकों से चरस लाकर हरिद्वार व आसपास के इलाकों में चरस बेचते थे। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों के आपराधिक रिकार्ड के बारे में जानकारी ली जा रही है। सीओ के मुताबिक निशाने पर अभी कई और मादक तस्कर हैं। उनमें से कुछ को चिह्नित किया जा चुका है।तस्करों को दबोचने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। चरस तस्करों को पकड़ने वाली टीम में फेरूपुर चौकी प्रभारी ओमकांत भूषण, एसआई प्रकाश राणा, कांस्टेबल अनिल रावत, शिव कुमार, संजयपाल, मोहम्मद हनीफ शामिल रहे। दूसरी ओर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके व एसपी देहात मणिकांत मिश्र ने गिरफ्तार आरोपी तस्करों के बारे में सीओ से जानकारी ली है।