{"_id":"5b15871f4f1c1bb26e8b645e","slug":"111528137503-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पर पलटा खनिज से लदा डंपर, बाल बाल बचा परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार पर पलटा खनिज से लदा डंपर, बाल बाल बचा परिवार
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
मुजफ्फरनगर से आ रहे स्थानीय भाजपा नेता राजेश शर्मा की बहन, जीजा, भांजी की जान पर उस समय बन आई जब बगल से गुजर रहा खनिज सामग्री से भरा डंपर कार पर पलट गया। गनीमत रही कि कार में सवार एक व्यक्ति को छोड़कर किसी को चोट नहीं आई। दुर्घटनास्थल पर डंपर को छोड़कर आरोपी चालक फरार होने में कामयाब रहा।
ज्वालापुर क्षेत्र की आदर्श नगर कालोनी में भाजपा नेता व निवर्तमान पार्षद राजेश शर्मा रहते हैं। सोमवार को मुजफ्फरनगर के आदर्श नगर गांधी कालोनी में रहने वाले उनकी बहन ममता, जीजा नवनीत शर्मा, भांजी सिमरन हरिद्वार आ रहे थे। कार उनका चालक सलीम चला रहा था। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास पहुंचने पर अचानक पीछे से आए कोरसेंट से लदे डंपर ने जब ओवरटेक करना चाहा तब वह अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। डंपर के पलटते ही कार में सवार लोगों में चिक पुकार मच गई। उसी वक्त उधर से गुजर रहे भाजपा नेता संजय बहल ने राहगीरों की मदद से परिवार के लोगों और चालक को बाहर निकाला। सभी उपचार के लिए अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद ममता, सिमरन और कार चालक सलीम को छुट्टी दे दी गई। नवनीत शर्मा के पैर में गंभीर चोट आने पर उन्हें मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। एसओ कनखल ओमकांत भूषण ने बताया कि डंपर चालक की तलाश कर रहे हैं।