फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Minor girl found safe

Roorkee News: नाबालिग किशोरी को सकुशल तलाशा

Thu, 22 Oct 2026 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Minor girl found safe
नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल तलाश कर लिया। किशोरी को जिला बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष पेश करने के बाद संरक्षण में भेज दिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 29 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को रुपिन निवासी ग्राम आमखेड़ी, कोतवाली मंगलौर, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित की थी। पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये मामले में सुराग जुटाए। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को खेलड़ी तिराहे से हिरासत में लेकर किशोरी को सकुशल तलाश कर लिया। पुलिस ने मामले में पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed