फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   अधिवक्ता ने पत्नी के साथ मिलकर मां को पीटा, मुकदमा दर्ज

अधिवक्ता ने पत्नी के साथ मिलकर मां को पीटा, मुकदमा दर्ज

Sun, 18 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता ने पत्नी के साथ मिलकर मां को पीटा, मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला ने अपने अधिवक्ता पुत्र और बहू पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की न्यू हरिद्वार कालोनी निवासी 72 वर्षीया बसंती देवी पत्नी शिवशंकर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शादी के बाद से ही उसका पुत्र सुधाकर सिंह उसके साथ मारपीट करता रहा है। 13 मार्च को उसके कमरे में घुस आए पुत्र व पुत्रवधु शशि ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि पुत्रवधु ने जान से मारने की नीयत से उसका गला भी दबाया। शोर मचाने पर आस पास के लोगों के एकत्र होने पर वह बच गई। ऋषिकेश से उसकी बेटी मंजू सिंह यहां पहुंची और बेहोशी की अवस्था में उसे सिटी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 15 मार्च को उसे होश आया। आरोप है कि उसका बेटा कुख्यात भूरा, सुनील राठी और जीवा का अधिवक्ता होने पर धमकी देता है कि यदि कोई मदद के लिए आगे आएगा तो उसकी हत्या करवा देगा। बुजुर्ग महिला ने अपनी और अपनी बेटियों की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अधिवक्ता, उसकी पत्नी के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट व हत्या की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed