{"_id":"5cdb071ebdec22076759ebff","slug":"101557858078-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडकुल में असलहे की नोंक पर उद्योगपति को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिडकुल में असलहे की नोंक पर उद्योगपति को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सिडकुल में सोमवार देर रात बाइकसवार बदमाशों ने असलहे की नोंक पर एक उद्योगपति से लूटपाट कर ली। इधर, सिडकुल पुलिस का कहना है कि लूट की सूचना जरूर मिली थी, लेकिन कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है। फिर भी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
देर रात सिडकुल पुलिस को सूचना मिली की आईएमसी चौक के पास कार सवार एक उद्योगपति को मोटरसाइकिल सवार युवकों ने असलहे की नोंक पर रोक लिया। बताया गया कि बदमाश उद्योगपति और उसकी पत्नी से मोबाइल, नगदी एवं जेवरात लूट ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति से संपर्क साधा तो पता चला कि वह उद्योगपति का दोस्त है। मंगलवार सुबह पुलिस शिकायतकर्ता का इंतजार करती रही, लेकिन कोई नहीं आया। एसओ प्रशांत बहुगुणा ने पूछने पर बताया कि मोबाइल पर सूचना मिली थी, लेकिन पीड़ित पक्ष सामने नहीं आया है। न ही कोई लिखित में शिकायत की गई है। बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति से संपर्क साध रहे हैं। पीड़ित से संपर्क होता है तो मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।