फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand : lab van will come door to door for Corona test

Coronavirus in Uttarakhand : हरिद्वार में लगातार बढ़ रहे केस, कोरोना जांच के लिए अब घर आएगी वैन

Thu, 27 Aug 2020 09:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : lab van will come door to door for Corona test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

हरिद्वार जनपद में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के केस को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग भी बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब लोगों को अपना सैंपल देने के लिए अस्पतालों में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सितंबर के पहले सप्ताह से कोरोना टेस्ट लैब वैन काम करना शुरू कर देगी।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand: बुधवार को छह कोरोना संक्रमितों की मौत, 535 नए मरीज मिले
विज्ञापन


मालूम हो कि हरिद्वार जनपद में शहर से देहात तक बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमण फैल चुका है। शायद ही कोई दिन हो जब सौ से कम केस आते हों। जनपद में रिकोर्ड कंनटेमेंट जोन हैं। किसी भी गली और मोहल्ले में कोरोना का केस सामने आने पर आसपास के लोग सभी लोगों की जांच की मांग उठाने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेंगलुरु की एक लैब से एमओ

लोगों की मांग और सैंपलिंग बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने बेंगलुरु की एक लैब से एमओ किया है। लैब दो वैन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएगी। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि एक वैन से एक दिन में सौ सैंपल और दूसरी वैन से एक ही दिन में पांच सौ सैंपल की जांच हो पाएगी।

उन्होंने बताया कि अभी यह तय नहीं हुआ कि किसी वैन को लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिसके बेहतर रिजल्ट होंगे उसको ही जांच के लिए रखा जाएगा। यह वैन घर-घर जाकर सैंपल लेगी। सितंबर के प्रथम सप्ताह में वैन आ जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अलावा जनपद में सैंपलों के चार कलेक्शन सेंटर और बनाए जा रहे हैं। एक रोशनाबाद में, दूसरा रेलवे स्टेशन पर खोला जा रहा है। अन्य दो जरूरत वाले स्थानों पर खोले जाएंगे।

122 मरीजों के मामले आए सामने

बुधवार को हरिद्वार में 122 मरीजों के मामले सामने आए हैं। इनमें से 58 से संपर्क नहीं हो सका। संपर्क न होने पर विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि कोविड केयर सेंटरों में 387 मरीज भर्ती हैं।


जनपद में अब तक 3958 मरीजों के मामले सामने आ चुके हैं। बुधवार को स्वस्थ होने पर 46 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 58379 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 55311 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जबकि अभी 3068 सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष है। मरीजों के मामले आने पर 1047 लोगों के सैंपल लिए गए। अब जनपद में 298 क्षेत्र पाबंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed