{"_id":"6aba6d74b58520f64304e2f2","slug":"congress-workers-burnt-the-effigy-of-the-chief-election-commissioner-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-154642-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कांग्रेसियों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कांग्रेसियों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर वोट चोरी व लोकतंत्र की हत्या के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने उनका का पुतला भी दहन किया। इस अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कहा कि पूरे प्रकरण की स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाए। कहा कि आयोग अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता से करे और जनता के मताधिकार की रक्षा करे।प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष संतोष चौहान और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार किया। कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का आधार जनता का विश्वास और उसका स्वतंत्र मत होता है। जनता के वोट की पवित्रता पर उठे सवालों को अनदेखा करना जनादेश का अपमान है।
वरिष्ठ नेता वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि वोट चोरी के आरोप अत्यंत गंभीर हैं। इनका जवाब स्पष्ट तथ्यों, पारदर्शी प्रक्रिया और स्वतंत्र जांच के माध्यम से दिया जाना चाहिए।
इस मौके पर पूर्व सभासद अशोक शर्मा, महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव, अंजू मिश्रा, लता जोशी, अजय गिरी, रचना शर्मा, इरफान अंसारी, मकबूल कुरैशी, अंकित चौहान, पुनीत कुमार, कैलाश भट्ट, तरुण व्यास, बलराम गिरी कड़क, दिव्यांश अग्रवाल आदि माैजूद रहे।