{"_id":"5713e02b4f1c1b6f3410fc99","slug":"congress-travel-gimmick-ajay-bratt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की यात्रा नाौटंकीः अजय भ्ाट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की यात्रा नाौटंकीः अजय भ्ाट्ट
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
भ्ााजपा की यात्रा का श्ाुभ्ाारंभ्ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। ‘भ्रष्टाचार हटाओ उत्तराखंड बचाओ यात्रा’ का हरकी पैड़ी से श्रीगणेश करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश की निर्वतमान हरीश रावत सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। राष्ट्रपति शासन उसी सरकार की काली करतूतों का परिणाम जनता को आज भुगतना पड़ रहा है। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर तक गई।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब दस बजे हरकी पैड़ी पहुंचे अजय भट्ट ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड का दुर्भाग्य है कि जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या की वह ही ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ निकालने की नौटंकी कर रहे हैं। लेकिन जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। आरोप लगाया कि जब तक हरीश रावत की सरकार रही तब तक राज्य का विकास ठप रहा। भ्रष्टाचार चरम पर रहा।
विज्ञापन
खनन और शराब माफिया सरकार चला रहे थे। मुख्यमंत्री के सलाहकार शराब माफिया से सेटिंग करते हुए स्टिंग ऑपरेशन में पकड़े गए। कांग्रेस के एक नेता के घर से 4200 बोरी चावल कालाबाजारी का पकड़ा गया। बाद में खुद मुख्यमंत्री का विधायकों की खरीद फरोख्त का स्टिंग सामने आया। हरीश रावत सरकार ने राज्य में लोकतंत्र की हत्या की और अब कांग्रेस के नेता खुद ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ निकालकर जनता का ध्यान अपने कारनामों से हटाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
जनता को उनकी हकीकत बताने के लिए भाजपा ने ‘भ्रष्टाचार हटाओ उत्तराखंड बचाओ यात्रा’ शुरू की है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल और खजानदास ने कहा कि कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कांग्रेस सरकार को घोटालों की सरकार बताया।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल, सह मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश जमदग्नि, ज्योति प्रसाद गेरौला, देवेंद्र भसीन, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, आशुतोष शर्मा, विनय गोयल, जितेंद्र मोनी, शादाब शम्स, जिला महामंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सचिन अग्रवाल, जिला मंत्री राजीव भट्ट, राकेश शर्मा, चंद्रकांत पांडे, कमला जोशी, अनिरुद्ध भाटी, विनोद आर्य, सचिन शर्मा, चंदन चौहान, दीपक गोस्वामी, आलोक चौहान, उज्जवल पंडित विनोद मिश्रा, संजय मल्होत्रा, सौरभ सिखौला, रीता चमोली, सरोज जाखड़, भोला सहगल, राहुल अग्रवाल, राज सिंह, उपेंद्र शर्मा, आशु चौधरी अरविंद चौधरी, नितिन वालिया आदि भाजपाई मौजूद रहे।