फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Congress changed the picture of Gadh. Rawat

कांग्रेस ने बदली घाड़ की तस्वीर . रावत

Sun, 05 Feb 2017 11:08 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 05 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Congress changed the picture of Gadh. Rawat
जुमलेबाज है केंद्र सरकार - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बननी तय है। उन्होंने अपनी सरकार के विकास कार्यों के आधार पर जनता से वोट मांगे और लगातार विकास करने का वादा दोहराया। घाड़ क्षेत्र के समग्र विकास का भी उन्होंने भरोसा दिलाया।       

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव कोटा माछारेड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी एसपी सिंह इंजीनियर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि घाड़ सरकार का बदला हुआ स्वरूप है। एक जमाना था जब लोग यहां रिश्तेदारी करने से भी कतराते थे। अब यहां विकास की ऐसी गंगा बही है कि लोग यहां बसने आ रहे हैं। सीएम ने कहा कि उनके कार्यकाल में घाड़ क्षेत्र की नदियों पर 11 पुल बने हैं। कुछ और पुलों को मंजूरी दी गई है। जनता का आशीर्वाद मिला तो और विकास कार्य कराए जाएंगे। ऋषिकेश और हरिद्वार का पानी घाड़ क्षेत्र से होते भगवानपुर में सोलानी नदी में डाला जाएगा। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया, साथ ही युवाओं के लिए 30 हजार से ज्यादा नौकरियां देने, अनुसूचित जाति जनजाति के बैकलॉग को भरने और हर घर के एक सदस्य को स्थायी रोजगार देने का वादा किया। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम रावत ने कहा कि लोगों के खाते में 15 लाख रुपये डालने की घोषणा करने वाले केवल जुमलेबाजी से सरकार चला रहे हैं।       
विज्ञापन

नोटबंदी ने लोगों का चैन छीन लिया है और पूरा देश बैंक व एटीएम की लाइन में खड़ा है। एसपी सिंह ने कहा कि जनता ने मौका दिया तो विकास करने में कमी नहीं छोडूंगा। इस अवसर पर जान आलम, तेलूराम, बरखा रानी, सुशील पेंगोवाल, इसरार प्रधान, सलीम डॉन, काला, रईस अहमद, एजाज, फरमान, मुबारिक, मतलूब, सुरेंद्र कुमार, नासिर अली समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------     
सीएम का हेलीकाप्टर देखने उमड़े ग्रामीण      
मुख्यमंत्री हरीश रावत का हेलीकाप्टर तेलीवाला गांव के पास उतरा। हेलीकाप्टर देखने के लिए आसपास के गांवों से ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ ग्रामीणों हेलीकाप्टर की लैंडिंग अपने मोबाइल फोन के कैमरे मेें भी कैद की।      
-------------
रोड शो निकालकर मांगा जनसमर्थन
हरिद्वार। विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार शहर की सड़कों  पर उतरे सीएम हरीश रावत ने रोड शो कर शहर की जनता से जनसमर्थन मांगा। सीएम की मौजूदगी से कांग्रेसी उत्साह से लबरेज दिखाई दिए।

रविवार की शाम देवपुरा चौक से शुरु हुए रोड शो में मुख्यमंत्री हरीश रावत एक खुली जीप पर सवार थे। सीएम की मौजूदगी के चलते कांग्रेसियों के बीच धक्का मुक्की भी होती रही। खुली जीप के आगे से कांग्रेसियों को दूर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।  सीएम ने लोगों का  अभिवादन करते हुए शहर की जनता से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा। अपनी सरकार के विकास के नाम पर और केंद्र सरकार की विफलताओं के नाम पर वोट मांगे। रोड शो में कांग्रेस प्रत्याशी ब्रहस्वरूप ब्रह्मचारी, संजय पालीवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पुरुषोत्तम शर्मा,  राव आफाक, ठाकुर रतन सिंह, प्रदीप चौधरी, ईश्वरी देवी, सोम त्यागी, राजेश शिवपुरी, तरुण नैय्यर, पूनम भगत, अंजू द्विवेदी, विमला पांडेय, छम्मन पीर जी, हाजी शाहबुउद्दीन, रामविशाल देव, मकबूल कुरैशी, सोनी मिश्रा, हरीश सिंघल, आशीष गोस्वामी समेत अनेक कांग्रेसी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed