{"_id":"6b06f1746f2e4a3f0e0e4235","slug":"sacred-fires-dhuniyas-were-lit-at-juna-akhara-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-6214-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार कुंभ : जूना अखाड़े में प्रज्वलित हुईं पवित्र धुनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार कुंभ : जूना अखाड़े में प्रज्वलित हुईं पवित्र धुनियां
विज्ञापन
फोटो :
- हरिद्वार कुंभ 2027 का आगाज : देव दिवाली के शुभ अवसर पर रमता पंचों ने स्थापित की चार मढ़ियां
- अन्य अखाड़ों ने बैठकें निर्धारित कर शुरू की अपने तिथियों के निर्धारण की प्रक्रिया
- निरंजनी, महानिर्वाणी समेत संन्यासी और अन्य परंपराओं के अखाड़े में दिख रही तेजी
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। देव दिवाली पर हरिद्वार में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के रमता पंचों ने पांडेवाला स्थित प्रवास स्थल पर पारंपरिक धार्मिक गतिविधियां शुरू कीं। अखाड़े के इष्टदेव की प्रतिष्ठा हुई और चार मढ़ियों की स्थापना के साथ धुनियां प्रज्वलित हुईं। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों ने इसी परंपरा की शुरुआत होते ही गति पकड़ ली है। अन्य 12 अखाड़ाें में भी बैठकों के आयोजन से लेकर तिथियों के निर्धारण तक की रूपरेखा तय की जा रही है। माना जा रहा है कि शिवरात्रि से पूर्व संन्यासी, विरक्त और वैरागी समेत अन्य अखाड़े भी अपनी तिथियों की घोषणा कर देंगे।
बता दें कि जूना अखाड़े के इष्टदेव को विधि-विधान से विराजमान किया गया। परिसर की चारों दिशाओं में चार मढ़ियों के तंबू स्थापित कर धूनी प्रज्वलित की गई। अखाड़े के पारंपरिक शस्त्र स्थापित किए गए। ये धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्प दर्शाते हैं। रमता पंचों के प्रवास से पूजा-अर्चना, जप, ध्यान और सत्संग जैसी नियमित दिनचर्या शुरू हुई।
तीर्थ पुरोहितों के संगठन पंचायती धड़ा फिराहेडियान-1200 ने रमता पंचों की जमात का स्वागत किया। अध्यक्ष सचिन कौशिक, मंत्री उमाशंकर वशिष्ठ और कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक ने सहयोग का आश्वासन दिया। मेलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर बुधवार को दयानंद सरस्वती और मनजीत सिंह ने संतों से भेंट की। उन्होंने कुंभ की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने हेतु निरंतर संवाद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
-- -
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की सराहना की
जूना अखाड़े के पदाधिकारियों ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की सराहना की। उन्होंने रमता पंचों के नगर प्रवेश पर भव्य स्वागत के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। अखाड़े ने कुंभ के सफल आयोजन में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अखाड़े के सचिव श्रीमहंत कंचन गिरी ने कहा कि रमता पंचों के प्रवेश से कुंभ की धार्मिक गतिविधियों का आगाज हो गया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की।
-- -
अन्य अखाड़ों की गतिविधियां भी होंगी प्रारंभ
कुंभ की परंपरा में अखाड़ों का आगमन और छावनियों की स्थापना महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। जूना अखाड़े के प्रवास के साथ हरिद्वार में इन गतिविधियों का क्रम शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में अन्य अखाड़े भी अपनी परंपराओं के अनुसार धार्मिक गतिविधियां प्रारंभ करेंगे। इससे कुंभनगरी में साधु-संतों और श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ेगी। हरिद्वार अपनी अखाड़ा परंपरा और आध्यात्मिक विरासत के साथ कुंभ महापर्व के स्वागत की ओर बढ़ेगा।