फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   City commissioner in charge angry after seeing waterlogging

जलभराव देख प्रभारी नगर आयुक्त हुए नाराज

Fri, 21 Aug 2020 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
City commissioner in charge angry after seeing waterlogging
नगर निगम परिसर में निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से जानकारी लेते प्रभारी नगर आयुक्त शैलेंद्र सि - फोटो : HARIDWAR
शैलेंद्र सिंह नेगी ने नगर निगम में शुक्रवार को प्रभारी नगर आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निगम परिसर में जलभराव को देख अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने डेंगू के संक्रमण के खतरे को देखते अधिकारियों को नियमित रुप से निगम परिसर की सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह शुक्रवार सुबह नगर निगम कार्यालय पहुंचे। प्रभारी नगर आयुक्त का कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सभी अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभारी नगर आयुक्त ने कहा कि वह शनिवार को शहर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे। साथ ही उन्होंने जियो कंपनी के अनुमति से अधिक रोड कटिंग के मामले में चल जांच की प्रगति की भी जानकारी ली। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, तनवीर सिंह मारवाह, महेंद्र यादव, कर एवं राजस्व अधीक्षक राहुल कैंथोला, सुनीता सक्सेना, लेखाकर चंद्रशेखर शर्मा, संगीता ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed