फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chief Minister made announcements Showers

सीएम ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

Wed, 07 Dec 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Wed, 07 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister made announcements Showers
Haridwar bus Indira Amma Restaurant Opening Chief Minister Harish Rawat. - फोटो : amarujala

विज्ञापन
 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को हरिद्वार दौरे पर कई घोषणाएं की। साथ ही कई अन्य महापुरुषों के नाम पर पुल और घाट बनाने का ऐलान भी किया।

बहादराबाद ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सम्राट पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथ्वी राज चौहान के जीवन से युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। किसान बाहुल्य क्षेत्र में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री किसानों से जुड़े मुद्दे छेड़ना भी नहीं भूले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ने का मूल्य सबसे ज्यादा है। किसान हितों के लिए और भी ज्यादा प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक डा. संतोष चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार जिस तरह महापुरुषों की स्मृतियों को स्थायी रूप दे रही है।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस मौके पर बहादराबाद मिनी बाईपास का नाम भी पृथ्वी राज चौहान के नाम पर रखने की घोषणा की। कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान, ममता राकेश, बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक अबंरीष कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किरणपाल वाल्मीकि, विरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, किरण सिंह, राणा नंद लाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संचालन अधिवक्ता कुलवंत चौहान ने किया।
विज्ञापन


 पथरी में बनेगा एक और पुल
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ज्वालापुर में नवनिर्मित विश्वकर्मा पुल का नामकरण किया। कुंभ निधी के तहत बने इस पुल का लोकार्पण पहले ही किया जा चुका था। नामकरण के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पथरी क्षेत्र में कुंडी में बनने वाले एक अन्य पुल का नाम भी भगवान विश्वकर्मा के नाम पर रखा जाएगा। इस मौके पर विश्वकर्मा शिल्पकार कल्याण परिषद के अध्यक्ष रविंद्र धीमान, धनपाल धीमान, श्रवण धीमान, हिमांशु धीमान, सुरेश सहित बड़ी संख्या में लोगों का स्वागत किया। उन्होंने जटवाड़ा पुल के पास रविदास घाट का लोकार्पण भी किया। सीएम ने कहा कि जल्द ही विभिन्न समाज के महापुरुषों के नाम पर भी पुल, घाट, सड़क नाम करेगी। हरिद्वार दौरे के अंतर्गत उन्होंने वीआईपी घाट के पास बने भागीरथी घाट व रोडवेज बस स्टैंड परिसर में इंदिरा अम्मा कैंटीन का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed