{"_id":"6af6ff81b8c319026b0638e4","slug":"chhatrapal-singh-was-elected-president-and-chandraprakash-was-elected-secretary-of-the-class-iv-employees-union-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-5942-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के छत्रपाल सिंह अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश सचिव चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के छत्रपाल सिंह अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश सचिव चुने गए
विज्ञापन
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं की उप शाखा ऋषिकुल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। इसमें छत्रपाल सिंह को शाखा अध्यक्ष और चंद्रप्रकाश को शाखा सचिव निर्विरोध चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया।
चुनाव प्रक्रिया प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव जम्बूप्रसाद और अन्य वरिष्ठ नेताओं की देखरेख में पूरी हुई। बैठक की अध्यक्षता छत्रपाल सिंह ने की, जबकि संचालन चंद्रप्रकाश ने किया। चुनाव अधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
शाखा अध्यक्ष पद पर छत्रपाल सिंह को चुना गया। अजय कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बाला देवी उपाध्यक्ष महिला, प्रबल सिंह संप्रेक्षक, अमित कुमार कोषाध्यक्ष और प्रवीण कुमार संरक्षक बने। प्रदेश महामंत्री जंबू प्रसाद ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही मांगों के समर्थन में बनाई रणनीति
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, नवनियुक्त अध्यक्ष छत्रपाल सिंह और मंत्री चंद्रप्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों के लिए वर्दी भत्ता, एसीपी का लाभ, आवासों का आवंटन और आगामी कुंभ मेला भत्ता दिए जाने की मांग की। इन मांगों पर जल्द ही एक बैठक बुलाकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। अधिवेशन में मोहित मनोचा, सुरेंद्र कुमार, राकेश भंवर, राकेश त्रिपाठी, केएन भट्ट, अशोक कुमार, अमित कुमार, कमल, कल्लू, ज्योति नेगी शामिल रहे।