{"_id":"628fc32bfcf0e713812e9a49","slug":"chardham-yatra-at-its-peak-and-silence-at-the-registration-center-haridwar-news-drn412867857","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं ने छोड़ी आस, पंजीकरण केंद्र पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं ने छोड़ी आस, पंजीकरण केंद्र पर सन्नाटा
विज्ञापन
सुना पड़ा चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनोें उत्तराखंड के चारों धामों की यात्रा पूरे चरम पर है। चारधाम के रूटों पर पूरी रौनक है और मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतार लग रही है। लेकिन पहले ही स्लॉट फुल होने से पंजीकरण केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। पंजीकरण न होने से श्रद्धालुओं की आस टूटने लगी है। हरिद्वार में बने चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर अब कुछ ही संख्या में श्रद्धालु पंजीकरण के लिए तो पहुंच रहे हैं। लेकिन उन्हें पंजीकरण बंद होने की बात कहकर ऋषिकेश जाने की बात कहकर लौटा दिया जा रहा है। केंद्रों पर अब केवल हेमकुंड साहिब के लिए ही पंजीकरण किया जा रहा है।
इस बार प्रदेश सरकार ने गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में प्रति दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या तय कर दी है। इसी हिसाब से यात्रियों को पंजीकरण कराया जा रहा है। बिना पंजीकरण के कोई यात्री धाम तक नहीं जा सकता। बदरीनाथ का 28 जून तक बुकिंग का स्लॉट फुल हो गया है। जबकि केदारनाथ का एक जून, गंगोत्री-यमुनोत्री का सात जून तक स्लॉट फुल है। बृहस्पतिवार को जिला पर्यटन कार्यालय परिसर में बने चारधाम यात्रा नि:शुल्क पंजीकरण केंद्र पर बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ था। अब केवल केंद्र पर हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए ही पंजीकरण किए जा रहे हैं। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण के लिए ऋषिकेश भेजा रहा है।
सुबह करीब 11.15 बजे दो श्रद्धालु अपने दो छोटे बच्चों के साथ केंद्र पर पहुंचे और चारधाम यात्रा का पंजीकरण कराने के लिए काउंटर की तरफ बढ़े तो महिला कर्मचारियों ने उन्हें पंजीकरण बंद होने की बात बताई। ऋषिकेश में पंजीकरण होने की बात कहते हुए वहां जाने के लिए कहा। जबकि हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए 11.30 बजे तक एक भी श्रद्धालु पंजीकरण कराने के लिए नहीं पहुंचा था। केंद्र बिल्कुल सूना पड़ा था। यहां बैठी महिला कर्मचारी भी आराम फरमाती नजर आई।
विज्ञापन
केंद्रों पर हेमकुंड साहिब के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। चारधाम यात्रा के लिए फिलहाल पंजीकरण नहीं हो पा रहे हैं। इसी कारण श्रद्धालु भी केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं।
- सुरेश यादव, जिला पर्यटन अधिकारी