{"_id":"63601aeba79dc10f740c6751","slug":"casino-was-running-in-the-hut-three-arrested-haridwar-news-drn426913569","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में चल रहा था कैसीनो, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में चल रहा था कैसीनो, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में झोपड़ी में कैसीनो से (जुआ) खेलते हुए पुलिस ने छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक चकरी मशीन और 5160 रुपये की नकदी बरामद हुई है। मुकदमा दर्ज कर तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
रविवार की रात रोड़ीबेलवाला चौक प्रभारी प्रवीन रावत चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि ललतारो पुल के किनारे के ढाल पर हरकी पैड़ी जाने वाले रास्ते पर एक झोपड़ी में कैसीनो चल रहा है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ झोपड़ी में छापा मारा। तीन लोगों को चकरी कैसीनो में जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। मौके से लकड़ी की चकरी मशीन और नकदी बरामद हुई।
नगर कोतवाली के एसएसआई अनिल चौहान ने बताया कि आरोपी यशपाल चौटाला उर्फ अन्नू चौटाला निवासी मेला अस्पताल के सामने वाल्मीकि बस्ती विल्केश्वर, पंकज निवासी ओच्छा जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश हाल नार्थ ईस्ट भजनपुरा दिल्ली, प्रिंस निवासी इंदरा कालोनी थाना हकीमागरे अमृतसर पंजाब हाल निवास चोटीवाला के सामने ललतारा पुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कर लिया। कोर्ट में पेश कर तीनों को जेल भेज दिया गया।