{"_id":"67d9bb07f9f690293d0e8f72","slug":"case-filed-against-six-for-assaulting-a-shopkeeper-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-130346-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दुकानदार से मारपीट के मामले में छह पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दुकानदार से मारपीट के मामले में छह पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में होली वाले दिन दुकानदार से मारपीट कर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, मोनू शर्मा पुत्र कुंजबिहारी शर्मा निवासी हिमालय डिपो वाली गली श्रवणनाथ नगर ने शिकायत देकर बताया कि वह 14 मार्च को अपने घर के पास गली में बनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी पांच-छह लोग ट्रैक्टर में सवार होकर आए और गली में होली खेल रहे लोगों से गाली-गलौज करने लगे। उसने गली देने से मना किया।
आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। सिर पर कई वार किए, जिससे वह घायल हो गए। तीन जगह से सिर फट गया। साथी दुकानदार के बचाने आने पर उस पर सरिया से हमला कर दिया। सिर में 14 टांके आए हैं। उसके साथी का हाथ टूट गया। इनमें काला निवासी वैष्णवी अपार्टमेंट के पास है। सभी उसकी गली में रहने वाले मांगे राम के परिचित थे। घटना कैमरों में कैद हुई है। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।