फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Calling from home, assaulting a young man, burning the bike

घर से बुलाकर युवक से मारपीट, बाइक जलाई

Sat, 07 Aug 2021 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Calling from home, assaulting a young man, burning the bike
युवक को घर से बुलाकर उसके साथ मारपीट करते हुए बाइक में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुुताबिक भेल सेक्टर तीन के टाइप टू निवासी राजवीर सिंह ने शिकायत देते हुए बताया कि 3 अगस्त को उसका बेटा लोकेश कुमार अपने घर पर था। इस दौरान विपुल नाम के युवक ने उसे फोन कर सेक्टर तीन के पास स्थित डिस्पेंसरी पर बुलाया। राजवीर सिंह का आरोप है कि इसके बाद विपुल कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे के साथ मारपीट की। बाइक में तोड़फोड़ भी कर दी। उन्होंने बताया कि उनके लड़के ने वापस आकर घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद वह अपने बेटे को लेकर थाने गए। यहां तैनात ड्यूटी आफिसर मौके पर पहुंच तो जब तक आरोपियों ने उसकी बाइक को जला दिया था। कोतवाल कुंदन सिंह राणा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed