फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bullies assaulted a female passenger

Haridwar News: पोती ने प्रेमी के दोस्त को ब्लैकमेल कर करवाई थी दादी की हत्या

Fri, 17 May 2024 04:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Bullies assaulted a female passenger
I
विज्ञापन

II- तीर्थ पुरोहित परिवार की बुजुर्ग महिला की हत्या का एसएसपी ने किया खुलासा
I
I- युवक को अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर किया था हत्या के लिए तैयार
I
I- हथौड़े से सिर में वार की थी हत्या, दोनों को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
I
Iज्वालापुर में तीर्थ पुरोहित परिवार की बुजुर्ग महिला की हत्या की मास्टरमाइंड उसकी पोती ही निकली। अपने प्रेमी के दोस्त को उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दादी की हत्या के लिए तैयार किया। इसके बाद युवक ने महिला के चेहरे व सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या की। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
I
I
I
Iबृहस्पतिवार को ज्वालापुर कोतवाली परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर मोहल्ला चाकलान में घर में अकेली महिला अर्चना (63) पत्नी स्व. उमाकांत श्रोत्रिय की सिर पर भारी चीज से हमला कर हत्या कर दी गई थी। परिवार के सदस्य गंगा सप्तमी पर हरकी पैड़ी पर गए हुए थे।
विज्ञापन

I
I
I
Iमहिला के देवर के बेटे अभिषेक शर्मा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर सीओ शांतनु पराशर, कोतवाल रमेश सिंह तनवार, सीआईयू इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल की अगुवाई में 10 टीमें गठित की गई। करीब 400 सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पूछताछ में आरोपी उदित निवासी न्यू धीरवाली ज्वालापुर ने हत्या को अंजाम देना कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iएसएसपी ने बताया कि मृतक महिला की पोती भूमिका (काल्पनिक नाम) का उदित के दोस्त अनुराग से प्रेम प्रसंग था। उदित का भी कनखल निवासी युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों की प्रेमिका भी आपस में दोस्त हैं। उदित व उसकी प्रेमिका के प्राइवेट वीडियो और फोटो भूमिका के पास थे, इसलिए उसने उदित को ब्लैकमेल किया कि वह वीडियो वायरल कर देगी। या फिर वह उसकी दादी को सबक सिखाए। क्योंकि घर से पैसे चोरी कर प्रेमी को पैसे देने की बात दादी को पता चल गई थी और उसे इस बात को लेकर टोका भी था। वीडियो वायरल होने के डर से उसने भूमिका की बात मान ली।

I
I
I
Iअकेला होने का मौका पाकर की वारदात
I
I
I
Iएसएसपी ने बताया कि 14 मई को गंगा सप्तमी के मौके पर दादी अर्चना के घर में अकेला होने की जानकारी पोती ने युवक को दी। वह घर में महिला के पोते का दोस्त बनकर आया। जैसे ही महिला उसे पानी देने के लिए जाने लगी तो हथौड़े से चेहरे पर वार किया। जोर से चिल्लाने पर पकड़े जाने के डर से सिर व चेहरे पर कई वार कर लहूलुहान होने पर मौके से भाग निकला। बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ शांतनु पराशर आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article