फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Brake failure, stop the engine by 12 km

ब्रेक फेल, 12 किमी जाकर रुका इंजन

Sun, 27 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 27 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Brake failure, stop the engine by 12 km
इंजन वापस लाने के बाद इसके पहिये काो चेन से बांध्‍ाता कमऱ्र्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर शंटिंग करते समय ब्रेक फेल होने पर एक इंजन बेकाबू होकर ज्वालापुर स्टेशन पार करते हुए करीब 12 किलोमीटर दूर एकड़ स्टेशन से पहले अचानक रुक गया। इससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इंजन की लिंक एक्सप्रेस से टक्कर नहीं हुई। लेकिन आने जाने वाली सात ट्रेनों का संचालन करीब सवा दो घंटे तक प्रभावित रहा। इस बीच यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर दो बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर शंटिंग पायलट की ओर से शंटिंग की जा रही थी। ऊना जाने वाले डिब्बों को जनशताब्दी में जोड़ा जाना था। जैसे ही यार्ड में खड़े डिब्बों को लाने के लिए शंटिंग पायलट इंजन को आगे ले गया तो इंजन बेकाबू हो गया। देखते ही देखते यार्ड में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों की आंखों से इंजन ओझल हो गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। आननफानन में शंटिंग करवा रहे स्टाफ ने रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


लेकिन तब तक इंजन ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पार कर चुका था। इंजन के ब्रेक फेल होने की सूचना पर रेलवे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। तभी एकड़ स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर पहले इंजन अचानक रुक गया। उसके बाद पायलट इसे वापस ज्वालापुर स्टेशन लेकर पहुंचा और इसके टायर में चेन लपेट दी। सूचना पर रेलवे और आरपीएफ अधिकारी भी ज्वालापुर स्टेशन पहुंच गए। शंटिंग पायलट से पूछताछ की गई। इस दौरान लिंक एक्सप्रेस और बांद्रा एक्सप्रेस को एकड़ रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। जबकि बांदीकुई एक्सप्रेस, अहमदाबाद मेल, हरिद्वार बीकानेर एक्सप्रेस, अमृतसर जनशताब्दी, गंगानगर एक्सप्रेस को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रोका गया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लिंक एक्सप्रेस (14113) ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पहुंची। उसके बाद शाम पौने चार बजे हरिद्वार स्टेशन से पहले अमृतसर जनशताब्दी को रवाना किया गया। उसके बाद बांदीकुई एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन पुलिंग से रुक गई थी लिंक
हरिद्वार। जिस समय इंजन बेकाबू होकर एकड़ स्टेशन के नजदीक पहुंचा उसी समय लिंक एक्सप्रेस एकड़ स्टेशन पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि किसी यात्री ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी थी। जिससे कुछ देर के लिए ट्रेन स्टेशन पर रुक गई थी। यदि ट्रेन सीधी आ रही होती तो शंटिंग इंजन से इसकी टक्कर होना निश्चित था। स्टेशन पर ट्रेनों को रोकने से प्लेटफार्म एक, दो और तीन यात्रियों से खचाखच भर गया। इस दौरान यात्रियों को करीब दो घंटे तक अपनी ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।  


पूर्व में भी हो चुकी हैं घटनाएं
करीब ढाई साल पहले भी एक नंबर प्लेटफार्म पर शंटिंग के दौरान हादसा हुआ था। शंटिंग के वक्त कपलिंग टूट गई थी। रेलवे ने हादसे के जांच के आदेश दिए थे।

कोई जानकारी देने को तैयार नहीं
शंटिंग इंजन के बेकाबू होने के बाद रेलवे का कोई अधिकारी जवाब देने को तैयार नहीं था। जानकारी होते हुए भी हर कोई अंजान बन रहा था। कोट
शायद शंटिंग पायलट को झपकी आ गई होगी। पायलट का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कुछ बताया जा सकता है।
गजेंद्र सिंह, यातायात निरीक्षक रेलवे

इनका कहना है
इंजन ब्रेक की पावर कमजोर हो गई थी। उसके बाद इंजन बेकाबू हो गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद कुछ सामने आएगा।
नवीन कुमार, स्टेशन मास्टर ज्वालापुर

पालयट निलंबित, जांच के लिए कमेटी गठित
हरिद्वार। रेलवे स्टेशन शंटिंग करते वक्त इंजन के बेकाबू होने के मामले की जांच के लिए रेलवे की ओर से तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति लोको पायलट के बयान दर्ज करने के साथ इंजन की तकनीकी रिपोर्ट हासिल करेगी। अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। शंटिंग इंजन के लोको पायलट गजराज को निलंबित कर दिया गया है। देर रात मुरादाबाद मंडल से सेफ्टी से जुड़े अधिकारी पहुंचने की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed