फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: BJP's Vijay Sankalp Yatra will be held in Haridwar from 12 to 16

उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: 12 से 16 दिसंबर हरिद्वार जिले में रहेगी भाजपा विजय संकल्प यात्रा

Tue, 07 Dec 2021 10:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 07 Dec 2021 10:29 AM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित विधानसभा प्रभारियों और विधायकों की बैठक में सुरेश  भट्ट ने कहा कि यात्रा 11 दिसंबर को देहरादून स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय से शुरू होगी।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: BJP's Vijay Sankalp Yatra will be held in Haridwar from 12 to 16
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने बताया कि भाजपा की विजय संकल्प यात्रा 12 से 16 दिसंबर तक हरिद्वार में रहेगी। यात्रा के माध्यम से भाजपा, प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां बताएगी और 2022 में जीत का संकल्प लेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने की उम्मीद है हालांकि अब तक उनका शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन

देहरादून स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय से शुरू होगी यात्रा

सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित विधानसभा प्रभारियों और विधायकों की बैठक में भट्ट ने कहा कि यात्रा 11 दिसंबर को देहरादून स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय से शुरू होगी। 12 को ऋषिकेश से शुरू होकर दोपहर 3 बजे हरिद्वार में प्रवेश करेगी। 12 को हरिद्वार में रात्रि विश्राम के बाद 13 दिसंबर को यात्रा रानीपुर, हरिद्वार ग्रामीण, लक्सर और खानपुर पहुंचेगी। 14 को भगवानपुर, झबरेड़ा, मंगलौर विधानसभा और 15 दिसंबर को रुड़की, पिरान कलियर और ज्वालापुर पहुंचेगी। 16 दिसंबर को रानीपुर और हरिद्वार ग्रामीण के लालढांग होते हुए यात्रा कोटद्वार जाएगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: हर चुनाव में नई पार्टी-नया जोश, लेकिन हारने के बाद सब खामोश, खास रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि यात्रा की तैयारी और सफलता के लिए आगामी दो दिनों में सभी विधानसभा स्तर पर बैठकें की जाएंगी। इस दौरान जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, सुबोध राकेश, जय भगवान सैनी, ऋषिपाल बालियान, सुशील चौहान, मनोज गर्ग, शोभाराम प्रजापति आदि मौजूद थे।

इनको मिली जिम्मेदारी

यात्रा का प्रभारी सुरेंद्र चौधरी, सह प्रभारी जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं आदेश सैनी को बनाया है। आवास एवं भोजन प्रमुख संदीप गोयल देशपाल, रोड प्रचार एवं शो प्रमुख सुनील सैनी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर, विदित शर्मा, कमल सैनी, प्रचार प्रमुख लव शर्मा, जितेंद्र चौधरी, मीडिया प्रमुख सुशील त्यागी, लव शर्मा, सुशील रावत, यात्रा स्वागत प्रमुख महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली, रीमा गुप्ता, प्रतिभा चौहान को बनाया गया है। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी मोहित वर्मा को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed