{"_id":"6a69fbcfed7c21c59d0e15b8","slug":"bhel-bags-major-order-from-nigeria-for-eight-gas-turbine-generator-packages-haridwar-news-c-35-1-hrd1013-152059-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बीएचईएल को नाइजीरिया से आठ गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों का सबसे बड़ा ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बीएचईएल को नाइजीरिया से आठ गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों का सबसे बड़ा ऑर्डर
Wed, 29 Jul 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 29 Jul 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
- डांगोटे समूह की रिफाइनरी परियोजना के लिए होगी आपूर्ति, हैदराबाद और बेंगलुरु इकाइयों में तैयार होंगे उपकरण
सिडकुल। बीएचईएल को नाइजीरिया की डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज से आठ गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों की आपूर्ति और उनके निर्माण व कमीशनिंग की निगरानी का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच हासिल किया गया है। डांगोटे समूह अफ्रीका के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक है और तेल शोधन, पेट्रोकेमिकल्स, उर्वरक, सीमेंट, चीनी व पैकेजिंग जैसे कई क्षेत्रों में काम करता है।
इस परियोजना के तहत बीएचईएल आठ गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेज तैयार कर उनकी आपूर्ति करेगा और साइट पर उनके निर्माण व कमीशनिंग कार्य की निगरानी भी करेगा। इन उपकरणों का निर्माण बीएचईएल की हैदराबाद और बेंगलुरु इकाइयों में किया जाएगा।
मात्रा और मूल्य, दोनों के आधार पर यह गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों की आपूर्ति और पर्यवेक्षण का बीएचईएल को मिला अब तक का सबसे बड़ा एकल ऑर्डर है, जो कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।