फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bhati Welcomed as District Convener

Haridwar News: जिला संयोजक बने भाटी का किया स्वागत

Wed, 15 Jul 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 15 Jul 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Bhati Welcomed as District Convener
हरिद्वार। भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक अनिरुद्ध भाटी का भूपतवाला स्थित लाला किशनलाल सेवाकुंज धर्मशाला में कार्यकर्ताओं व धर्मशाला प्रबंधकों ने स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो मंडल मंत्री आलोक पाण्डेय, सन्नी राणा और राघव ठाकुर ने किया। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि पार्टी निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। उन्होंने अनिरुद्ध भाटी के मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष और पार्षद के रूप में किए गए कार्यों की सराहना की। सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी ने कहा कि सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक हरिद्वार के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं और अनिरुद्ध भाटी की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। अनिरुद्ध भाटी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed