फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Befriended cancer victim, raped, sued

कैंसर पीड़िता से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, मुकदमा

Sat, 07 May 2022 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Befriended cancer victim, raped, sued
कैंसर से जूझ रही युवती के साथ धर्म बदलकर एक आरोपी ने कई सालों तक दुष्कर्म किया। आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद अश्लील वीडियो व फोटो भी बनाए। आरोपी अब अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक एक युवती ने शिकायत देकर बताया कि वह कैंसर से पीड़ित है। 10 वर्षों से इलाज चल रहा है। उसने बताया कि उसकी पहचान फेसबुक पर अजय नाम के युवक से हुई। जिसके बाद आरोपी ने उसे फरवरी 2018 में मिलने के बाद पेंटागन मॉल बुलाया। युवती का कहना है कि आरोपी उसे घर छोड़ने के बहाने बाइक पर लेकर सूखी नदी रोशनाबाद लेकर गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपी ने तमंचा दिखाकर उसे व उसके भाई को जान से मारने और तेजाब डालकर चेहरा जलाने की धमकी भी दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद का नाम अब्दुल कलाम बताया।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि दो मार्च 2018 को आरोपी उसके घर पर आया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाई और फोटो भी खींचे। इसके बाद आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसकी बात न मानने पर वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। युवती का कहना है कि आरोपी अब्दुल कलाम ने अपनी फेसबुक आईडी फरान मलिक और आशिफ एफआर समेत कई नामों से बनाई है। वह धर्म परिवर्तन कर महिलाओं से दोस्ती करने के बाद उनका शारीरिक शोषण करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed