फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Be titular interrogation in jail

नामधारी से जेल में होगी पूछताछ

Tue, 04 Oct 2016 11:52 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Tue, 04 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Be titular interrogation in jail
नामधारी से होगी पूछताछ - फोटो : अमर उजाला

निर्मल विरक्त कुटिया पर कब्जे की साजिश के आरोपी और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी को तिहाड़ जेल से दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची। कोर्ट के आदेश पर छह अक्तूबर तक नामधारी को हरिद्वार जेल में शिफ्ट कर दिया गया और इस दौरान स्थानीय पुलिस लगातार उससे पूछताछ करेगी।

विज्ञापन

निर्मल विरक्त कुटिया प्रकरण में स्थानीय पुलिस ने प्रवीण यादव और भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर हैं। इधर, पोंटी चड्ढा बंधु हत्याकांड के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सुखदेव सिंह नामधारी को बी वारंट पर लाने के लिए स्थानीय पुलिस ने तिहाड़ जेल में वारंट दाखिल किया था। मंगलवार को दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच नामधारी को कोर्ट में पेशी के लिए लाई। कोर्ट ने आदेश दिया कि छह अक्तूबर तक नामधारी हरिद्वार जेल में ही रहेंगे और स्थानीय पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर सकती है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 18 अक्तूबर तय की है। इधर, नामधारी की पेशी को लेकर विवेचक एसओ श्यामपुर अनुज सिंह, एसओ सिडकुल ऋतुराज सिंह रावत मौजूद रहे।  पुलिसिया पूछताछ में नामधारी कई महत्वपूर्ण राज उगल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed