फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bareilly and Shamli teams won their matches

Haridwar News: बरेली और शामली की टीमों ने जीते अपने मैच

Mon, 23 Sep 2024 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bareilly and Shamli teams won their matches

विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रानीपुर में चल रही चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर (19) बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्रतियोगिता दूसरे दिन खेलों का उद्घाटन आईपीएस, आईजी (कार्मिक) अनंत शंकर ताकवाले ने किया। इस दौरान 300 स्कूलों के लगभग 2000 खिलाड़ियों ने खेल भावना की शपथ ली।देहरादून रीजन की लगभग 46 टीमें और नोएडा रीजन की 78 टीमें कुल 124 टीमें बैडमिंटन के दूसरे राउंड में पहुंची।

अनंत शंकर ताकवाले ने कहा कि खेल हमारे व्यक्तित्व को आकार देने में मदद करता है। हमारी मानसिक और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देता है। खेल हमें चरित्रवान बनाते हैं।
विज्ञापन




शनिवार देर शाम तक लगभग 279 नॉकआउट मैच पहले राउंड में खेले गए। इसमें 150 मैच डीपीएस रानीपुर में और 129 मैच रोशनाबाद स्टेडियम कोर्ट में उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के निर्णायक मंडल की देखरेख में खेले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून रीजन की लगभग 46 टीमें और नोएडा रीजन की 78 टीमें कुल 124 टीमें बैडमिंटन के दूसरे राउंड में पहुंची। दिल्ली पब्लिक स्कूल पंचवटी रामपुर रोड बरेली, इंटरनेशनल स्कूल बंटी खेड़ा शामली, डीएचटी सरस्वती डीएम नेहरू नगर गाजियाबाद, केडीबी पब्लिक स्कूल ओल्ड कवि नगर गाजियाबाद, प्रेसीडियम राज नगर एक्सटेंशन गाजियाबाद, यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल केजी रोड हल्द्वानी, ग्रीनवे मॉर्डन स्कूल रुड़की, डीएमएल एमजी मीडो स्कूल बहादराबाद, विजडम ग्लोबल स्कूल ज्वालापुर हरिद्वार, दयावती मोदी पब्लिक स्कूल मोदीनगर, आचार्यकुलम नियर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की टीमों ने अपने जीते। प्राचार्य डॉ. अनुपम जग्गा, उप प्रधानाचार्य पविंदर सिंह बल, अनुपमा श्रीवास्तव, सुशील कुमार, अजय चौहान, सुदीप सलूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed