{"_id":"62b32f2edd34e20d6c6d4f78","slug":"banks-reprimanded-for-refusing-to-give-loans-haridwar-news-drn4152727119","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं में ऋण देने में आनाकानी करने वाले बैंकों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं में ऋण देने में आनाकानी करने वाले बैंकों को फटकार
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक लेते अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदि?
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल ने केंद्र सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। योजनाओं में ऋण देने में आनाकानी करने वाले बैंकों के अधिकारियों को फटकार लगाई।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) संजय संत ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में बैंकों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं जरूरतमंद लोगों के लिए काफी मददगार हैं। बैंक इसमें ऋण देने में किसी तरह की कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि सक्रिय बैंक जमा खातों की मार्च 2022 तक करीब 88 प्रतिशत आधार सीडिंग हो चुकी है।
एडीएम वीर सिंह बुदियाल ने कहा कि जिस बैंक की आधार सीडिंग शत प्रतिशत नहीं होगी, उसे स्पष्टीकरण देना होगा। एडीएम ने नॉन परफार्मर बैंकों की ऋण-जमा अनुपात की प्रगति पर नाराजगी जताई। कहा कि ऐसे बैंक अपने लक्ष्य को पूरा करें।
विज्ञापन
लीड बैंक मैनेजर ने कहा कि जनपद में 279 बैंक शाखाएं और 426 एटीएम हैं। बैंकों और सरकार द्वारा ऋण वितरण के अतिरिक्त वित्तीय साक्षरता केंद्रों के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत मार्च तिमाही तक 18 प्रशिक्षण कार्यक्रम किए गए। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव, सहायक परियोजना निदेशक नलनीत घिल्डियाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी योगेश भारद्वाज, महाप्रबंधक जिला उद्योग पल्लवी गुप्ता, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।