जम्मू कश्मीर में हिंदुओं की लगातार हो रही नृशंस हत्याओं से आहत बजरंग दल रानीपुर प्रखंड केंद्र पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल के जिला सह संयोजक इशांत तेजीयान ने कहा है कि कश्मीरी हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार घाटी में कश्मीरी हिंदुओं को बसाने के लिए काम कर रही है। भारतीय सेना ने जो ऑपरेशन ऑलआउट चलाया है। उसके चलते आतंकी बौखलाए हुए हैं। यही कारण है कि लोगों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे पाकिस्तान है। इस दौरान रजत दिवाकर, विभांशु चौहान, आकाश सैनी, अनिकेत कुमार, हरिओम जाटव, जुगल कुमार, अजय भट्ट, सौरभ कटारिया, मोनू पाल, सुमित कुमार, रामकुमार, सोनू, विपिन, नितिन मौजूद रहे। संवाद