{"_id":"614e18688ebc3e0bc6260542","slug":"b-com-first-year-third-merit-list-released-haridwar-news-drn391437353","type":"story","status":"publish","title_hn":"बी कॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए तृतीय मेरिट सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बी कॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए तृतीय मेरिट सूची जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएमजेएन पीजी कॉलेज की बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की तृतीय मेरिट सूची जारी हो गई है। मेरिट सूची वेबसाइट पर भी ऑनलाइन देखी जा सकती है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा व मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने बताया कि बीकॉम स्ववित्त पोषित प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सामान्य जाति के अभ्यर्थियों की मेरिट 70.2 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों की 67.2 प्रतिशत और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों की मेरिट 46.4 प्रतिशत तक गई है। मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. सरस्वती पाठक ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में बिना मास्क के प्रवेश वर्जित है। प्रवेश करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग होगी और हाथों का सैनिटाइज करना अनिवार्य है। सह प्रवेश समन्वयक विनय थपलियाल ने बताया कि प्रवेशार्थी अपने साथ आनलाइन भरे हुए आवेदनपत्र की हार्डकॉपी लेकर आएं।
कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद पांडे ने कहा कि प्रवेशार्थियों को अपने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मूल अंक तालिका, मूल टीसी व चरित्र प्रमाणपत्र, एंटी रैंगिंग शपथपत्र, जाति प्रमाणपत्र, कोविड-19 टीकाकरण का प्रमाणपत्र और बाहरी राज्य से आने वाले छात्रों से सत्यापन प्रमाणपत्र लाना होगा।