फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Athlete Day of India will be celebrated on 31st July

Haridwar News: 31 जुलाई को मनाया जाएगा एथलीट डे ऑफ इंडिया

Tue, 14 Jul 2026 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Athlete Day of India will be celebrated on 31st July
हरिद्वार। जिला एथलेटिक एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी 31 जुलाई को एथलीट डे ऑफ इंडिया मनाएगी। यह आयोजन एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली के ललित के भनोट के जन्मदिन पर किया जा रहा है। इसमें सुबह बालक-बालिकाओं के लिए गोल्डन माइल दौड़ प्रतियोगिता होगी। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य धर्मेंद्र चौहान करेंगे।
विज्ञापन

विजेताओं को पदक, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। पिछले सत्र में राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले हरिद्वार के एथलीटों को भी सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक एथलीट 28 जुलाई शाम 5 बजे तक सैनी आश्रम कार्यालय में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। दौड़ सैनी आश्रम आर्य नगर के मुख्य द्वार से सुबह 6 बजे शुरू होगी। शाम को दक्ष प्रजापति महादेव मंदिर, कनखल में गंगा आरती का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed