{"_id":"573b62534f1c1b595fac727b","slug":"at-the-meeting-woman-poisoned-agreement-gatka","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता बैठक में युवती ने गटका जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता बैठक में युवती ने गटका जहर
hridwar uttrakhanda india
Updated Tue, 17 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। छोटी बहन की नौकरी के लिए दी गई साढ़े छह लाख की रकम वापस न मिलने से क्षुब्ध बड़ी बहन ने समझौता बैठक में ही जहर गटक लिया। युवती को ज्वालापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गांव गढ़मीरपुर की रहने वाली एक युवती ने गांव के ही एक स्कूल में लिपिक के पद के लिए आवेदन किया था। स्कूल प्रबंधन ने उसे लिपिक के तौर पर नियुक्ति दे दी पर स्थायी नियुक्ति के नाम पर साढ़े छह लाख की रकम मांगी। युवती ने छह लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि जब स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई तब युवती ने अपनी रकम वापस देने को कहा। इसपर स्कूल प्रबंधन ने उसे नौकरी से हटा दिया। इसके बाद युवती और उसकी दो बहनों ने मामले की शिकायत शिक्षा विभाग, राज्यपाल और शासन से की। शिकायत होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने मंगलवार को गांव में ही एक प्रभावशाली ग्रामीण के घर समझौता बैठक बुलाई। युवती अपनी बहनों के साथ वहां पहुंची थी। आरोप है कि रकम लौटाने में आनाकानी कर रहे स्कूल प्रबंधन के रवैये से क्षुब्ध होकर युवती की बड़ी बहन ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। इसपर बैठक में अफरा तफरी मच गई। युवती को ज्वालापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने ही उसकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाया है। प्रबंधन उनसे वसूली गई रकम लौटा नहीं रहा है।। औद्योगिक चौकी प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि युवती के जहरीले पदार्थ खाने की बात सामने आई है। पूरे मामले की पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन