फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Anshuman first in race and Aarushi first in long jump

Haridwar News: दौड़ में अंशुमन और लंबी कूद में आरुषी प्रथम

Wed, 11 Feb 2026 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Anshuman first in race and Aarushi first in long jump
हरिद्वार। योग स्थली खेल परिसर रोशनाबाद में जिला स्तरीय अंडर-14 आयु वर्ग में बालक और बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसे जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार प्रमोद चंद्र पांडेय की ओर से हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया। प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण पार्षद दीपक नौटियाल ने किया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में अंशुमन प्रथम, चेतन कुमार द्वितीय, सक्षम द्विवेदी तृतीय रहे। भाला फेंक में अमन कुमार प्रथम, रवि द्वितीय, जैश पाल तृतीय रहे। लंबी कूद में चेतन कुमार प्रथम, देव द्वितीय, शिवम कश्यप तृतीय रहे। 600 मीटर दौड़ में अंशुमन प्रथम, शिवम कश्यप द्वितीय, देव तृतीय रहे।
विज्ञापन

गोला फेंक में प्रियांशु कुमार पंडित प्रथम, अभिषेक द्वितीय, जैश पाल तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, वर्णिका परमार द्वितीय अंशिका तृतीय रहीं, भाला फेंक में प्रशंसा प्रथम, मोहिनी द्वितीय, वाणी तृतीय आईं। 600 मीटर दौड़ में आरुषी सैनी प्रथम, गुनगुन द्वितीय, अलकिया तृतीय रहीं। गोला फेंक में प्रशंसा प्रथम, मोहिनी द्वितीय, तनिषी तृतीय रहीं। लंबी कूद में आरुषी सैनी प्रथम, खुशी द्वितीय, गुनगुन तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, देवेंद्र सिंह कंडारी, मुकेश रावत, रामनिवास, प्रजापति कुकरेती, विक्रम सिंह, योगेश चौहान, अनुराग सिंह धमांदा, सोहनवीर सिंह, शुभम बोहरा, राजन राणा, अंकिता चौधरी, शिवानी नैथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed