फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Anganwadi workers are implementing schemes on the ground.

जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही हैं आंगनबाड़ी बहनें : रेखा आर्या

Sat, 26 Sep 2026 06:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers are implementing schemes on the ground.
फोटो :
विज्ञापन

- रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया, 202 को किट बांटीं
- उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को किया सम्मानित
- बच्चों और महिलाओं से संवाद किया
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या शनिवार को हरिद्वार के चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में 202 लाभार्थियों को विभिन्न लाभकारी किट वितरित कीं। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा बहनों को सम्मानित भी किया गया। विभागीय मंत्री ने चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय का शुभारंभ भी किया।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने फेरुपुर न्याय पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र चांदपुर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय में माताओं, बहनों, किशोरियों और नन्हे बच्चों से संवाद किया। उन्होंने उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में महालक्ष्मी, तेजस्विनी, रोजगार और पोषण किट सहित कई किट बांटी गईं।
विज्ञापन

रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी बहनें सरकार और लाभार्थी परिवारों के बीच महत्वपूर्ण दायित्व निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल सरकारी योजनाओं के संचालन का माध्यम नहीं हैं। ये हमारे नन्हे बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने वाले महत्वपूर्ण केंद्र हैं। बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने में इन केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान सात महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। उन्होंने केंद्र में उपस्थित नन्हे बच्चों के साथ भोजन किया और उनसे संवाद किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मेयर किरण जैसल, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी सहित कई अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed