फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   An attempt was made to hit the woman with a scooter

Haridwar News: महिला को स्कूटी से टक्कर मारने की कोशिश

Sat, 10 Jan 2026 05:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
An attempt was made to hit the woman with a scooter
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने कुछ लोगों पर स्कूटी से टक्कर मारने की कोशिश और रास्ता रोकने, अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पलविन्दर कौर पत्नी राम सिंह निसासी आंबेडकर नगर ज्वालापुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 26 नवंबर को शाम उनके पड़ोसी अभिमन्यु कुमार ने उन्हें स्कूटी से टक्कर मारने की कोशिश की। किसी तरह खुद को बचाया। अभिमन्यु के भाई विवेक कुमार ने डराने का प्रयास किया। आए दिन उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता है। आरोप लगाया कि इससे पूर्व 19 नवंबर की रात भी विवेक ने अपने मित्र के साथ मिलकर उनका रास्ता रोकने की कोशिश की और अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन


विरोध किया तो विवेक के माता-पिता राजेश कुमार और शारदा देवी ने उनके साथ गाली-गलौज की। यह घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी राजेश कुमार, शारदा देवी, अभिमन्यु कुमार और विवेक कुमार ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed