{"_id":"58c819974f1c1b6a2d32a216","slug":"ambedkar-s-strain-over-objectionable-photos","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर की आपत्तिजनक फोटो को लेकर तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर की आपत्तिजनक फोटो को लेकर तनाव
अमर उजाला ब्यूरो धनौरी
Updated Tue, 14 Mar 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीपुर क्षेत्र के गांव गढ़ मीरपुर में सोमवार देर रात संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने को लेकर तनाव फैल गया। भारी संख्या में एकत्र होकर ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। पुलिस महकमे ने जैसे तैसे आक्रोशित ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। ग्रामीणों की लिखित शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
होली की देर शाम गांव के एक युवक सोनू के मोबाइल फोन पर मोबाइल एप्लीकेशन व्हाटसएप में बाबा भीमराव अंबेडकर को लेकर एक आपत्तिजनक फोटो आई। युवक ने फोटो अपने दोस्तों को भेज दी। देखते ही देखते अंबेडकर की आपत्तिजनक फोटो पूरे गांव में फैल गई। चंद मिनटों में आसपास के गांव मीरपुर, कुतुबपुर, आन्नेकी, तेल्लीवाला, धनौरी में कुछ ही देर बाद ग्रामीण भारी संख्या में एकत्र होकर गांव में एकत्र हो गए। ग्रामीणों के आक्रोशित होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन में कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट, एसएसआई मनोहर सिंह भंडारी पहुंच गए। बड़ी संख्या में एकत्र रहे ग्रामीण आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने वाले की गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि शरारती तत्वों की गिरफ्तारी होगी। कोतवाली प्रभारी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवक के मोबाइल फोन पर व्हाटसएप पर यह फोटो आई थी और युवक के अनुसार उसने फेसबुक से फोटो अपलोड की थी। युवक से उस शख्स की आईडी मांगी गई है जिसने फेसबुक पर पोस्ट डाली है। इस संबंध में जांच कर रहे है।