{"_id":"6b044703f0b831690400661d","slug":"fairgrounds-divided-into-11-zones-for-the-bathing-festival-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156998-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: स्नान पर्व के लिए 11 जोन और 36 सेक्टरों में बांटा मेला क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: स्नान पर्व के लिए 11 जोन और 36 सेक्टरों में बांटा मेला क्षेत्र
विज्ञापन
- चार कंपनी पीएसी सहित 1500 से अधिक पुलिसकर्मी होंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 11 जोन और 36 सेक्टरों में विभाजित किया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। घाटों पर जल पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी, जबकि सीसीटीवी कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी।
सोमवार को एसपी सिटी दीपक सिंह और एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने ऋषिकुल स्थित ऑडिटोरियम में स्नान पर्व पर तैनात होने वाले पुलिस बल को ब्रीफ किया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने कहा कि पिछले स्नान पर्वों के अनुभव को देखते हुए कार्तिक पूर्णिमा पर अचानक भीड़ बढ़ने की आशंका है। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखी जाएं। भीड़ का दबाव बढ़ने पर सुपर जोनल और जोनल अधिकारी वैकल्पिक मार्गों से श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित करेंगे।
एसपी सिटी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में दो अपर पुलिस अधीक्षक, 10 पुलिस उपाधीक्षक, 16 निरीक्षक और थानाध्यक्ष, 85 उपनिरीक्षक, 163 मुख्य आरक्षी और आरक्षी तथा 50 महिला आरक्षियों समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। चार कंपनी और एक प्लाटून पीएसी, पांच फायर यूनिट, पांच जल पुलिस टीमें, बम निरोधक दस्ता, श्वान दल, टीयर गैस स्क्वायड और चार प्रिजन वैन भी तैनात रहेंगी।