फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   After the drizzle, lightning struck the eye

Haridwar News: बूंदाबांदी के बाद बिजली की आंख मिचौनी ने किया परेशान

Mon, 01 May 2023 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
After the drizzle, lightning struck the eye
बूंदाबांदी के बाद बिजली की आंख मिचौनी ने किया परेशान
विज्ञापन

दोपहर बाद बिगड़े मौसम से बिजली व्यवस्था भी हुई ध्वस्त

संवाद न्यूज़ एजेंसी
रुड़की। नगर में दोपहर बाद मौसम ने जैसे ही करवट ली बिजली की आंख मिचौनी भी शुरू हो गई। बार-बार बिजली ट्रिपिंग से जहां आम लोग परेशान हुए, वहीं व्यापारियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी।

रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए थे। इसके चलते मौसम दिनभर सुहावना बना रहा। हालांकि इस दौरान बिजली व्यवस्था भी ठीक रही, लेकिन दोपहर बाद करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी शुरू होते ही बिजली कट का सिलसिला भी शुरू हो गया। शाम के समय बार-बार बिजली ट्रिपिंग से लोग काफी परेशान हुए। वहीं इसका असर बाजार पर भी देखने को मिला। बाजार में घने बादलों के बीच बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया। इसके चलते लोगों को जनरेटर और इनवर्टर का सहारा लेना पड़ा। वही निजी कार्यालयों में कामकाज करने वाले लोग भी बिजली कटौती से प्रभावित हुए। वहीं गृहणियों को भी शाम के समय बिजली कटौती होने से रसोई के काम प्रभावित हुए। उन्हें खाना बनाने से लेकर अन्य कामकाज निपटाने में दिक्कत हुई। वहीं मामले में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनूप सैनी ने बताया कि मौसम बिगड़ने से एहतियात के तौर पर बिजली बंद की गई थी ताकि लाइन में कोई बड़ा फाल्ट न आए। हालांकि मौसम साफ होने के बाद बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed