{"_id":"6681c3622bf0b2fcdd004134","slug":"after-chardham-qr-code-will-provide-convenience-in-kanwar-yatra-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-119858-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: चारधाम के बाद अब कांवड़ यात्रा में भी QR कोड से मिलेगी सहूलियत, पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: चारधाम के बाद अब कांवड़ यात्रा में भी QR कोड से मिलेगी सहूलियत, पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा
Mon, 01 Jul 2024 01:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:30 PM IST
सार
पिछले साल करीब चार करोड़ सात लाख से अधिक कांवड़ यात्री हरिद्वार आए थे। इस बार भी ये संख्या अधिक होने की संभावना है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा पंजीकरण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चारधाम यात्रा के बाद अब कांवड़ मेले में क्यूआर कोड की सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है, जिससे बाहर से आने वाले कांवड़ यात्री क्यूआर कोड को स्कैन कर पार्किंग और संबंधित रूट का पता आसानी से लगा सके। कांवड़ मेले की शुरुआत होते ही इस सुविधा को शुरु करते हुए जागरूकता के लिए पोस्टर, पंपलेट भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
22 जुलाई से कांवड़ मेले की शुरुआत होने जा रही है। दो अगस्त तक कांवड़ यात्रा चलेगी। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से कांवड़ यात्री हरिद्वार हरकी पैड़ी पर गंगाजल भरने आएंगे और यहां से पैदल व डाक कांवड़ के जरिये रवाना होंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी कसरत से जुटा हुआ है।
विज्ञापन
बैठकों का दौर लगातार चल रहा है और कांवड़ियों के रूट और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जोरशोर से तैयारी चल रही है। पिछले साल करीब चार करोड़ सात लाख से अधिक कांवड़ यात्री हरिद्वार आए थे। इस बार भी ये संख्या अधिक होने की संभावना है।
विज्ञापन
यात्रियों को मिलेगा फायदा
अधिक संख्या में यात्री पहुंचने के बाद पार्किंग व रूट को लेकर कई बार संशय की स्थिति में रहते हैं, इसलिए इस बार भी पुलिस ने यात्रियों की सहूलियत के लिए क्यूआर कोड लागू करने की तैयारी की है। अभी हाल ही में चारधाम यात्रा में इस व्यवस्था को लागू किया गया था, जिसका लाभ भी यात्रियों को मिला है।
ये भी पढ़ें...New Criminal Law: नए कानून के तहत हरिद्वार में हुआ पहला मुकदमा दर्ज....सीएम धामी ने कहा-आज ऐतिहासिक दिन
कांवड़ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी पेश न आए, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित विभागों के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जा रही है। पार्किंग व रूट को लेकर भी क्यूआर कोड की व्यवस्था को लागू करने को लेकर तैयारी चल रही है। - प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी हरिद्वार