फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of raping a woman after giving her intoxicants, case filed

Haridwar News: महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप, केस

Fri, 01 Aug 2025 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a woman after giving her intoxicants, case filed
पथरी। थाना क्षेत्र में एक महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थाने में दी गई तहरीर में एक महिला ने बताया कि एक व्यक्ति का पिछले तीन महीने से उसके घर आना-जाना था। वह अक्सर अकेले में उसे बहलाने फुसलाने की कोशिश करता था। उसे उसके पति से तलाक लेने की सलाह देता था। आरोप लगाया कि 15 जुलाई की दोपहर करीब डेढ़ बजे आरोपी उसके घर आया और साथ में कोल्ड ड्रिंक लाया। उसने कोल्ड ड्रिंक पिलाते समय कहा कि यह उसके और बच्चों के लिए लाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इस स्थिति में उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर उसे इसका पता चल सका। विरोध करने पर उसने किसी को कुछ भी बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। मानसिक रूप से टूटने के बाद 23 जुलाई को उसने पूरी घटना अपने पति और ससुराल पक्ष को बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed