फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of pressuring for religious conversion arrested

Haridwar News: दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 05:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Accused of pressuring for religious conversion arrested
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। मध्य प्रदेश निवासी युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 25 सितंबर को मध्य प्रदेश निवासी युवती ने पथरी थाने में एक युवक और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि मध्य प्रदेश के सतना जनपद की रहने वाली 24 वर्षीय युवती की 4 साल पहले बादशाहपुर निवासी शाहरुख से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन

उसने अपनी आईडी अमन सिंह के नाम से बनाई हुई थी। उसने शादी करने का वादा किया था। वह हरिद्वार के लिए निकली। बीते 13 सितंबर को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां स्टेशन के पास उसे कमरे में रखा गया। युवक ने उसे अपनी असली पहचान बताते हुए धर्मांतरण करने के बाद ही शादी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप था कि युवक की मां और भाई भी उस पर दबाव बना रहे थे। आरोप था कि पथरी लाने के बाद भी उसे बंधक बनाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ ने बताया कि एसएसपी ने थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सुराग मिलने पर शनिवार की रात मुख्य आरोपी शाहरुख निवासी ग्राम बादशाहपुर, थाना पथरी को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed