{"_id":"58ceb5ca4f1c1bb6681a17cf","slug":"accused-of-assault-of-accused-dig","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के आरोपियों की होगी कुर्की: डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के आरोपियों की होगी कुर्की: डीआईजी
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Sun, 19 Mar 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीआईजी गढ़वाल रेंज पुष्पक ज्योति ने कहा कि हरिद्वार हाट कांड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी, वरना उनके घरों की कुर्की की जाएगी। डीआईजी ने चेताया कि लापरवाही होने पर एसओ, इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। लक्सर विधायक के रिश्तेदारों से हुई लूट के मामले में यहां पहुंचे डीआईजी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
लक्सर से वापस लौटते समय सीसीआर में अधीनस्थों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीआईजी ने कहा कि एसओ ने लूट की घटना को कई घंटे तक दबाकर रखा। जो बर्दाश्त के लायक नहीं है। एसओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीआईजी ने कहा कि एसओ और इंस्पेक्टरों को अपने अपने क्षेत्र में सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया है। हाईप्रोफाइल कंबल कारोबारी अमित दीक्षित हत्याकांड का जल्द खुलासा करने का दावा करते हुए डीआईजी ने कहा कि कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को मिले हैं।
इस दौरान एसपी सिटी प्रमेन्द्र डोबाल, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, एसपी क्राइम शाहजहां, सीओ जेपी जुयाल, सीओ परीक्षित कुमार, सीओ सिटी प्रकाश देवली, सीओ यातायात मनीषा जोशी, नगर कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होनं अधिकारियों से सोमवार को होने वाले सीएम के कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की।