फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   AAP's jumbo jet executive declared

आप पार्टी की जंबो जैट कार्यकारिणी घोषित

Thu, 21 Oct 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
AAP's jumbo jet executive declared
आम आदमी पार्टी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया। जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया ने पार्टी की विंग और मोर्चे गठित कर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

रानीपुर मोड़ कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया ने कहा कि जिला कार्यकारिणी में प्रवीण चौधरी को संगठन मंत्री, यशपाल चौहान, संजीव चौहान, महिपाल चौधरी, राजीव पाल, चंद्रमोहन भट्ट और अजय राज को उपाध्यक्ष बनाया है। महिला मोर्चा में दीप्ति चौहान और ममता सिंह को उपाध्यक्ष व ऋतु को सचिव बनाया है। अल्पसंख्यक मोर्चा में अकरम, सनोवर, फिरोज, गुरमीत, जुबैर और खालिद को उपाध्यक्ष बनाया है। व्यापार प्रकोष्ठ में संजय को अध्यक्ष और रोशन लाल को उपाध्यक्ष, टेंपू यूनियन विंग का अध्यक्ष राकेश को बनाया है।
अनुसूचित जनजाति के उपाध्यक्ष महावीर, एससीएसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष जातीराम और उपाध्यक्ष अमित सिंघानिया को बनाया है। श्रमिका विकास संगठन का उपाध्यक्ष राकेश को बनाया है। किसान मोर्चा में महेश सहगल को उपाध्यक्ष बनाया है। सलाहकार के रूप में शिशुपाल सिंह नेगी की तैनाती की है। पुरोहित समाज का उपाध्यक्ष अंकित शर्मा और चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डा. नितिन को बनाया है।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन विंक का अध्यक्ष रघुवीर सिंह, उपाध्यक्ष ब्रह्मपाल और प्रमोद वर्मा को बनाया है। जाट महासभा अध्यक्ष दीपक नेहरा और युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजू नारंग और रणधीर सिंह को बनाया है। गंगा सेवा उपाध्यक्ष सुरेश तनेजा, सोशल मीडिया उपाध्यक्ष गणेश विज्वान, हरिद्वार विधानसभा उपाध्यक्ष अशोक कुमार और रानीपुर का अध्यक्ष पवन ठाकुर और उपाध्यक्ष पवन धीमान को बनाया है। परवीन कुमार को सदस्य बनाया है। इस दौरान हेमा भंडारी, वरिष्ठ नेता अनिल सती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed