फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A young man was caught with a gun, two absconding

तमंचे के साथ एक युवक को दबोचा, दो फरार

Wed, 26 Feb 2020 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
A young man was caught with a gun, two absconding
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के स्कूल के बाहर एक युवक को पीट रहे युवकों ने पुलिस को देखकर दौड़ लगा दी। पुलिस ने कुछ दूरी पर एक युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने कुछ घंटों बाद दो अन्य युवकों को भी दबोच लिया। हालांकि दो युवक अब भी फरार है।
विज्ञापन

बुधवार को रेलवे रोड़ स्थित एक स्कूल से परीक्षा देकर निकल रहे एक छात्र को घेरकर कुछ युवकों ने पीटना शुरू कर दिया। उसी वक्त वहां से गुजर रहे चेतक सवार पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए तो हमलावर युवक भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर एक युवक को कुछ दूरी पर धर दबोचा, जिसके कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने फरार अपने साथियों के नाम बताए। जिन्हें पुलिस ने कुछ घंटों पर बाद दबोच लिया। हालांकि दो युवक अब भी पुुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवक पथरी एवं एक ज्वालापुर क्षेत्र का रहने वाला है। कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव ने बताया कि युवकों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed