{"_id":"6a006a5dfb555d599e0403f9","slug":"a-young-man-was-caught-stealing-a-mobile-phone-after-breaking-into-a-house-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148626-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर में घुसकर मोबाइल चोरी करते हुए युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर में घुसकर मोबाइल चोरी करते हुए युवक को पकड़ा
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि पकड़े जाने के दौरान युवक गिरकर घायल हो गया और उसने लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, सन्नी पुत्र जयराज निवासी वाल्मीकि बस्ती कनखल ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि रविवार की सुबह करीब छह बजे राहुल निवासी इंदिरा बस्ती कनखल उनके घर में घुस आया। आरोप है कि राहुल घर से मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। उसने अपने साथी निखिल और साहिल से मिलकर राहुल को चोरी किए गए मोबाइल फोन सहित पकड़ लिया।
भागने के दौरान राहुल गिर गया, जिससे उसे चोट लग गई। आरोप है कि पकड़े जाने पर वह गाली-गलौच करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसे पकड़कर कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।