फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A man allegedly entered a woman's home and sexually assaulted her, and an FIR has been filed

Haridwar News: घर में घुसकर महिला से यौन शोषण करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 09 Jul 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 09 Jul 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
A man allegedly entered a woman's home and sexually assaulted her, and an FIR has been filed
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
विज्ञापन

पथरी। थाना क्षेत्र में पति की गैरमौजूदगी में घर में घुसे एक व्यक्ति पर महिला से चाकू और तमंचे के बल पर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी महिला का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया जबकि उसके साथी नीचे खड़े थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, पथरी के एक क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते सात जुलाई की रात करीब 9:30 बजे वह अपने छोटे बच्चे के साथ घर में सो रही थी। उनके पति ड्यूटी पर थे। करीब 10-15 मिनट बाद घर की बिजली और पंखे बंद हो गए। वह इन्वर्टर चालू करने नीचे गई और उसे चालू कर वापस कमरे में पहुंची। आरोप है कि कमरे में कूलर के पीछे छिपा एक युवक अचानक सामने आया और उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। युवक के पास तमंचा भी था। उसने धमकी दी कि विरोध करने पर उसके बेटे की हत्या कर देगा। इसी दौरान उसने नीचे खड़े अपने एक साथी को ऊपर बुलाने का प्रयास किया लेकिन वह ऊपर नहीं आ सका। आरोप है कि उसके मुंह पर कपड़ा रख दिया, जिससे वह शोर नहीं मचा सकी, और उसके साथ यौन शोषण किया। इसके बाद उसने नीचे का दरवाजा खोलने का दबाव बनाया, लेकिन उसने ताला नहीं खोला। जाते समय आरोपी उसका मोबाइल फोन भी साथ ले गया। आरोप है कि वह डंडे के सहारे नीचे उतरकर अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर जियापोता की ओर फरार हो गया। उनके जाने के बाद उसने शोर मचाया और पड़ोसी के फोन से अपने पति को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed