{"_id":"12-66608","slug":"Haridwar-66608-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम सिपाहियों में चले जूते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेआम सिपाहियों में चले जूते
Haridwar
Updated Tue, 09 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। श्यामपुर-नजीबाबाद मार्ग पर तैनात दो सिपाही मामूली कहासुनी के बाद आपस में उलझ गए। दोनों के बीच गाली-गलौच के बाद जमकर जूते चले। इसे देखकर राहगीरों की मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दोनों कर्मियों ने मेडिकल कराया।
इसके बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं जोर पकड़ती रही।
नजीबाबाद मार्ग पर पीली नदी पुल के पास रजत कुमार और गोविंद राम की ड्यूटी लगाई गई थी। दोनों में सोमवार को मामूली कहासुनी के बाद गाली-गलौच हो गई।
दोनों की ओर से हो-हल्ला मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। देखते ही देखते तनातनी इतनी बढ़ी कि दोनों में मारपीट हो गई।
सड़क के किनारे चल रही लड़ाई बीच रोड पर आ गई।
वर्दी में झगड़ रहे दोनों सिपाहियों का तमाशा देख राहगीरों ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। सूचना पर श्यामपुर थानाध्यक्ष हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को हिरासत में उनका मेडिकल कराया।
विज्ञापन
एसओ सिंह ने बताया कि शराब का सेवन की संभावना को देखते हुए दोनों का मेडिकल कराया गया था। दोनों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बताया कि मामूली झगड़ा था, दोनों को चेतावनी दे दी गई है।
विज्ञापन