{"_id":"12-62328","slug":"Haridwar-62328-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जेदारों को छोड़ने होंगे सरकारी आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जेदारों को छोड़ने होंगे सरकारी आवास
Haridwar
Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। नगर निगम के सरकारी आवासों पर वर्षों से कब्जा जमाए लोगों को मुख्य नगर अधिकारी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी किए हैं। पंद्रह दिन में नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी। नोटिस दिए जाने से वर्षों से सरकारी आवासों पर अड्डा जमाए लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
नगर निगम के चंद्रपुरी में 76, गांधी वाटिका में 16 सरकारी आवास हैं। रिटायर होने के बाद भी कुछ कर्मचारियों ने आवास खाली नहीं किए हैं। इसके अलावा कुछ कर्मियों ने पत्नी, बच्चों के नाम आवास आवंटित करा रखे हैं। ये लोग वर्षों से आवासों पर कब्जा जमाए हुए हैं। जबकि, वर्तमान में कई कर्मचारी आवास न मिलने से परेशान हैं।
मुख्य नगर अधिकारी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सोनिका को जांच में 29 सरकारी आवासों पर 20-20 वर्षों से कब्जा मिला। इन लोगों को मुख्य नगर अधिकारी ने नोटिस जारी कर दिया है। पंद्रह दिन के भीतर नोटिस का जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
कोट
सरकारी आवासों पर वर्षों से कब्जा जमाए लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। पंद्रह दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर आवासों को खाली कराने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
सोनिका, मुख्य नगर अधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की